विज्ञापन के लिए संपर्क करें

हैदराबाद में सुपरस्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर, गुस्साए एक्टर ने कह दी ये बात

हैदराबाद में तेलुगु स्टार नागार्जुन के अवैध एन कन्वेंशन सेंटर को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया। अतिक्रमण के चलते ये कार्रवाई की गई है। एक्टर पर आरोप था कि उन्होंने झील की जमीन पर इस सेंटर का अवैध निर्माण कराया था। जिसके बाद हैदराबाद आपदा राहत एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRA) की टीम ने आज सुबह इसे गिरा दिया। उन्होंने यह सेंटर रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास माधापुर में हाईटेक सिटी के पास बनाया था।

अवैध तरीके से की गई तोड़फोड़ से दुखी हूं-नागार्जुन

बुलडोजर एक्शन के बाद नागार्गुन ने ट्वीट कर कहा कि एन कन्वेंशन के संबंध में अवैध तरीके से की गई तोड़फोड़ से दुखी हूं, जो मौजूदा स्थगन आदेशों और न्यायालय के मामलों के उलट है। नागार्जुन ने अपने ट्वीट में कहा कि ये पट्टा जमीन है, और टैंक योजना का एक इंच भी अतिक्रमण नहीं किया गया है। निजी भूमि के अंदर निर्मित भवन के संबंध में तोड़फोड़ के लिए किसी भी पूर्व अवैध नोटिस के खिलाफ स्थगन आदेश दिया गया है।

नागार्जुन ने यह भी बताया कि विध्वंस से पहले कोई पहले सूचना नहीं दी गई थी। इस कार्रवाई के कारण उन्हें कानूनी सहारा लेना पड़ा। उन्होंने अपने बयान का समापन यह कहते हुए किया, “हम अधिकारियों द्वारा की गई गलत कार्रवाइयों के संबंध में न्यायालय से उचित राहत की मांग करेंगे।”

करीब 7 एकड़ में बना था कन्वेंशन सेंटर

एन कन्वेंशन सेंटर 6.69 एकड़ में बना था। इसे थुम्मिडीकुंटा झील की 3.30-3.40 एकड़ की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। हैदराबाद के भास्कर रेड्डी समेत कई शिकायतकर्ताओं ने HYDRA से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं नागार्जुन पर इस संपत्ति को लेकर आरोप लगा है कि थम्मिडिकुंटा झील का एफटीएल एरिया लगभग 29.24 एकड़ है। जबकि एक्टर का एन-कन्वेंशन ने एफटीएल एरिया के लगभग 1.12 एकड़ और बफर के भीतर 2 एकड़ पर अतिक्रमण कर बनाया गया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस