विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सांसद कंगना रनौत के बयान से बीजेपी खफा, पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी न करने की नसीहत

बॉलीवुड एक्ट्रेस व BJP सांसद कंगना रनोट के किसान आंदोलन के दौरान हत्या और रेप वाले बयान के बाद घमासान मचा हुआ है। कंगना के साथ-साथ बीजेपी अब विपक्षियों के निशाने पर आ गई है। इस बीच बीजेपी ने इस बयान तो लेकर असहमति जताई है। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर जवाब देते हुए कहा है कि कंगना के बयान पर पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया है कि यह बीजेपी की सोच नहीं है। साथ ही एक्ट्रेस और सांसद को भी भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए ऐसे बयान देने से बचने की ताकीद की गई है।

क्या कहा था सांसद कंगना रनौत ने?

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में मीडिया में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता तो भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति हो सकती थी। सभी ने देखा कि किसान आंदोलन के दौरान क्या हुआ। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई। वहां रेप हो रहे थे, लोगों को मारकर लटकाया जा रहा था। केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को सही ठहराते हुए कंगना ने कहा कि जब बिल को वापस लिया गया तो सभी उपद्रवी चौंक गए। क्योंकि उनकी प्लानिंग तो बहुत लंबी थी।

कंगना के बयान पर विपक्ष हमलावर

किसान आंदोलन पर इस बयान के बाद से कंगना रनौत निशाने पर हैं। कांग्रेस ने कंगना पर NSA के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”पार्टी का मत नहीं है तो पार्टी से निकालिए, अपनी सांसद कंगना से कहिए किसानों से हाथ जोड़कर माफी मांगें, बीजेपी खुद किसानों से माफी मांगे, अन्नदाताओं के लिए यह शब्द अपमान नहीं देशद्रोह है।”

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस