विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jharkhand Elections: गोड्डा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को रोकने का आरोप, नहीं मिल रही है उड़ान की इजाजत

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर शुक्रवार को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्लीयरेंस नहीं मिलने की वजह से राहुल के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी की सभा के कारण राहुल के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया है। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में रुका हुआ है. हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस न मिलने पर कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है। विधायक ने इसे बीजेपी की गलत नीति बताया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया बवाल

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जमुई में कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद वह देवघर होते हुए जाएंगे। इसी कारण से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है, जबकि महगामा के बाद राहुल गांधी का बेरमो में भी एक कार्यक्रम होना है लेकिन एटीसी की तरफ से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है। जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचा दिया है। गोड्डा में खड़े राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के अंदर बैठे हुए हैं और गोड्डा से रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं। हेलीपैड के आसपास राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी खड़े हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी झारखंड के चुनाव को अपने हक में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे। इससे पहले राहुल गांधी ने गोड्डा में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने जाति जनगणना को लेकर भी जनता से वादा किया कि कांग्रेस जाति जनगणना कर के दिखाएगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस