विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दिया होमवर्क, जानिए क्या-क्या बातें हुई?

PM Modi

एअरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच चुके हैं। उनके साथ और भी 4 सदस्य ने इस सफर को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बात की है। PM Modi ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत की तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ने शनिवार शाम 5.49 बजे इस बातचीत का वीडियो जारी किया। दोनों के बीच 18 मिनट 25 सेकेंड बातचीत हुई। शुभांशु ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) से कहा- अंतरिक्ष से भारत बहुत भव्य दिखता है। हम दिन में 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखते हैं।

PM Modi ने शुभांशु से कहा कि, ” इस समय सिर्फ हम दोनों ही बात कर रहे हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं भी मेरे साथ हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग है, मैं आपको अंतरिक्ष में हमारा झंडा फहराने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज आप हमारी मातृभूमि से दूर हैं, लेकिन आप भारतीयों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नये युग का शुभारंभ भी है,  क्या वहां सब ठीक है? क्या आप ठीक हैं?” इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा कि वह ठीक और सुरक्षित हैं।  मेरे लिए ये नया अनुभव है। ये यात्रा सिर्फ मेरी नहीं, पूरे देश की है। मैं जब छोटा था तो कभी सोचा नहीं था कि एस्ट्रोनॉट बन पाऊंगा।

PM मोदी ने शुभांशु को गगनयान मिशन आगे बढ़ाने का होमवर्क दिया

इतना ही नहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi ) ने शुभांशु को होमवर्क दिया। उन्होंने शुभांश से कहा कि हमें गगनयान मिशन को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का स्पेश स्टेशन बनाना है। साथ ही चंद्रमा पर भारतीय एस्ट्रोनॉट की लैंडिंग भी करानी है, इन सारे अभियानों में आपके अनुभव बहुत काम आने वाले हैं। मुझे भरोसा है कि आप वहां अपने अनुभवों को जरूर रिकॉर्ड कर रहे होंगे। इसके साथ ही पूछा कि क्या कोई ऐसा एक्सपेरिमेंट है जो आने वाले समय में एग्रीकल्चर या हेल्थ सेक्टर को फायदा पहुंचाएगा। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने शुभांशु शुक्ला से पूछा कि आप गाजर का हलवा लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं। क्या आपने अपने साथियों को खिलाया। इस पर शुभांशु ने कहा कि हां साथियों के साथ बैठकर खाया।

हम सबको आपकी वापसी का इंतजार है-PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि आज बच्चे सिर्फ आसमान नहीं देखते, वो सोचते हैं कि मैं भी वहां पहुंच सकता हूं। यही भावना हमारे भविष्य के स्पेस मिशन की बुनियाद है। शुभांशु ने कहा कि आज का भारत जिस दिशा में जा रहा है, उसने बहुत बोल्ड और बड़े सपने देखे हैं। सफलता का कोई एक रास्ता नहीं होता, लेकिन हरेक में जो कॉमन होता है वह है कि उम्मीद नहीं छोड़नी है, प्रयास करते रहना है। सफलता जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने शुभांशु से कहा कि हम सबको आपकी वापसी का इंतजार है। अपना ध्यान रखिए, मां भारती का सम्मान बढ़ाते रहिए। आपके साथ 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं हैं पीएम मोदी ने भारत माता की जय से बातचीत का समापन किया। शुभांशु ने भी जवाब में भारत माता की जय कहा।

26 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे हैं शुभांशु

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु दो दिन पहले 26 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे हैं। वे 41 साल बाद स्पेस में जाने वाले भारतीय हैं। वे एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे सभी एस्ट्रोनॉट के साथ ISS के लिए रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। ये मिशन तकनीकी खराबी और मौसमी दिक्कतों के कारण 6 बार टाला गया था।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस