विज्ञापन के लिए संपर्क करें

लालगंज में बोले प्रधानमंत्री-मोदी की गारंटी का मतलब CAA कानून, कोई इसे…

बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून यानी CAA के तहत 14 लोगों को भारत की नागरिकता मिली। नागरिकता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हमारी गारंटी के कारण पूरा हुआ। आजमगढ़ के लालगंज में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे। इन शरणार्थियों पर वहां तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबी यहां की सरकारों व उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी।

“मोदी की गारंटी का सबसे बड़ा उदाहरण सीएए कानून”

पीएम मोदी ने आगे कहा ति भारत की नागरिकता लेने वालों में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म से आने वाले लोग हैं. ये लोग (कांग्रेस) महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ी पर तो चढ़े, लेकिन उनकी बातों को याद नहीं रखते.”पीएम मोदी ने बताया कि महात्मा गांधी ने कहा था कि वो (गैर-मुस्लिम) कभी भी भारत आ सकते हैं. हजारों परिवारों ने अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए भारत मां की कोख में शरण ली, लेकिन कभी कांग्रेस ने इनकी सुध नहीं ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी ने इसके साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल पहले हर जगह स्लीपर सेल, दंगे आते होते थे। आजमगढ़ का तो नाम ही कुछ और कर दिया गया था। पीएम ने कहा कि देश में कहीं भी कोई बम विस्फोट होता था लोग आजमगढ़ की ओर देखते थे। सपा के शहजादे आतंक फैलाने वाले दंगाइयों को सम्मान देते थे। उन्हें सुरक्षा कवच देते थे। पीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस दो हैं लेकिन दुकान एक ही हैं। ये भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने राम मंदिर को गाली देने के लिए अभियान चला रहे हैँ। अपने वोटबैंक के लिए हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सपा और कांग्रेस लोगों को बदहाल छोड़ दिया था। लेकिन मोदी ने सबके पास घर शौचालय और गैस पहुंचाया।

बताते चलें कि सीएए के लिए नियम अधिसूचित होने के करीब दो महीने बाद बुधवार को 14 लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। जिसके तहत 31 दिसंबर 2014 तक या उससे पहले भारत आए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ना के शिकार हुए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को हिंदुस्तान की नागरिकता देना है.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस