विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: 30 जून तक देश के कई हिस्सों में होगी झमाझम बरसात, जानिए मॉनसून का ताजा अपडेट

पिछले हफ्ते तक गर्मी से परेशान लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है। केरल से निकला मॉनसून देश के ज्यादातार इलाकों में सक्रिय हो गया है। उत्तर भारत में भी मानसूनी बारिश शुरु हो गई है। दिल्ली,यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि इस बार मानसूनी बारिश पर्याप्त से भी ज्यादा होगी। मौसम विभाग ने आने वाले वीकेंड में दिल्ली में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने दिल्ली ही नहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिन जमकर बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगले 48 घंटे भी बारिश

पूरे दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुई भारी बारिश से 88 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई। इससे पहले साल 1936 में जून के महीने में 24 घंटे में इतनी बारिश हुई थी। आमतौर पर जून के महीने में दिल्ली में 80 मिमी बारिश होती है, लेकिन गुरुवार को ही हुई बारिश औसत से करीब तीन गुना ज्यादा थी। देश के अधिकतर इलाकों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

उत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश ने दिलाई गर्मी से निजात

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिन भी जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिन जमकर बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जुलाई तक गर्मी से राहत रहेगी और अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा।

30 जून तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में कहा है कि 30 जून तक पूरे भारत में बारिश होगी। साथ ही देश के 25% हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। ये इलाके हैं कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्य। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, साउथवेस्ट मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, गुजरात, राजस्थान के कुछ अन्य हिस्सों, मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों, बिहार, पूरे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के हिस्सों में बढ़ चुका है ।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस