बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रविवार को गांधी मैदान में वक्फ बचाओ संविधान बचाओ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हादसा होते-होते टल गया और नेता प्रतिपक्ष बा-बाल बच गए। दरअसल, मंच से तेजस्वी यादव अपना भाषण दे रहे थे। तभी अचानक बेहद करीब पोडियम से एक ड्रोन आकर टकरा गया। हालांकि, तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। ऐसे में तेजस्वी को अपना भाषण छोड़ झुकना पड़ा। ड्रोन तेजस्वी के पोडियम से टकराया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता के तौर पर एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही वे कह रहे थे – ‘सभी अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के नेता, सभी सोशल एक्टिविस्ट…ठीक उसी वक्त एक ड्रोन हवा में लहराता हुआ सीधा मंच की ओर बढ़ आया और फूलों से सजे पोडियम से जा टकराया। तेजस्वी ने तेजी से रिएक्ट करते हुए झुककर खुद को सुरक्षित किया और कुछ पल रुकने के बाद अपना भाषण दोबारा शुरू किया। मंच पर मौजूद नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के चेहरों पर भी कुछ देर के लिए तनाव साफ दिखा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ड्रोन आने वाले वक्त की सबसे बड़ी आफत बनेगा। तेजस्वी यादव बाल बाल बचे हैं।#Bihar #TejashwiYadav pic.twitter.com/XBBWziL68E
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) June 29, 2025
प्रशासन ने दिए मामले के जांच के निर्देश
इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को कब्जे में किया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसके अलावा आयोजकों और स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश भी दिए हैं। ड्रोन कैसे नियंत्रण से बाहर हो गया और मंच के बिल्कुल करीब पहुंच गया, इसकी भी जांच की जा रही है। दरअसल आजकल देश के अंदर और दुनिया में ड्रोन का इस्तेमाल खूब हो रहा है। ड्रोन तेजस्वी के इतने करीब कैसे पहुंचा यह आरजेडी नेता की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।वहीं, सम्मेलन के दौरान वक्फ कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच से खूब गरजे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 0
Views Today :