विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Puri Stampede: रथ यात्रा भगदड़ मामले में सरकार ने दिए जांच के आदेश, दो अधिकारी निलंबित, डीएम-एसपी का तबादला

Puri Stampede

पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़(Puri Stampede) के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुरी के जिला कलेक्टर और SP का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर और SP के तबादले के निर्देश दिए हैं।

श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत

पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई दुखद भगदड़(Puri Stampede) में करीब तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं, प्रभाती दास और बसंती साहू, शामिल हैं। इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी भगदड़ में जान गई है। तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे। घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ आपात बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही अक्षम्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम मोहन चरण माझी ने भक्तों से मांगी माफी

सीएम ने इस हादसे(Puri Stampede) पर जगन्नाथ भक्तों से माफी मांगी है। इस हादसे को लेकर सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओड़िया भाषा में एक पोस्ट में कहा, ‘मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं। हम भगदड़ में अपनी जान गंवाई वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ इसके साथ ही सीएम माझी ने कहा कि वह महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा चूक की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस